व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण

छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में शहीद पार्क चौक में हुआ कार्यक्रम
बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में पर्यावरण संकल्प एवं महा वृक्षारोपण अभियान के द्घारा पाँच_लाख_पौधरोपण के अगले क्रम में 27 जुलाई दिन सोमवार को शहर के हृदय स्थल शहीद पार्क चौक में पौधरोपण किया गया।

 पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में "उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) के "प्रांतीय अध्यक्ष मा. बनवारी लाल कंछल जी (पूर्व सांसद) जी रहे।
एमएम

इस अवसर पर शहीद पार्क परिसर में उनके कर कमलों द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व व्यापारी नेता श्री कंछल जी का जनपद के व्यापारियों एवं छात्र सहायता समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं बुके से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्री सुनील परख जी (वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री ), श्री राधा रमन अग्रवाल जी (जिला अध्यक्ष ), श्री सर्वदमन जायसवाल जी (जिला महामंत्री), श्री रविंद्र यादव जी( जिला कोषाध्यक्ष ), श्री प्रदीप रस्तोगी जी (जिला युवा अध्यक्ष), श्री अभिषेक जी( जिला युवा महामंत्री), श्री विक्रांत सिंह जी (नगर अध्यक्ष) श्री अमरेश वर्मा जी (युवा मंत्री), श्री रतन प्रकाश वर्मा जी,श्री दीपक जायसवाल जी, श्री पवन जायसवाल जी (पत्रकार ), श्री अनिल पटवा जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री सौरभ जायसवाल जी, श्री आशुतोष सिंह जी, श्री गुड्डू यादव जी (पूर्व सभासद ) आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन