2027 में बदलाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
सपा की मासिक बैठक में सरकार की कार्य प्रणाली पर उठा सवाल बलिया। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जनपद में बाढ़ की स्थिति, बढ़ते अपराध, ठप पड़े विकास कार्यों, आम जनता की समस्याओं तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों, ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों, नौजवानों और गरीबों से जुड़े सवाल लगातार गंभीर होते जा रहे...