नशे से दूर रहकर ही विकसित भारत का सपना कर सकते है साकार

नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय अंतर्गत विशेष योग सत्र का हुआ आयोजन 
बलिया। शासन के निर्देशानुसार एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और संरक्षण में "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव शैक्षणिक भवन में विशेष योगा सत्र का आयोजन किया गया। 

      कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में डॉ. लालविजय सिंह, सहायक आचार्य, कृषि विभाग ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। नशे से दूर रहकर ही हम 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं साथ ही इसके विभिन्न दुष्परिणामों से रूबरू कराया। राज कुमार, सहायक आचार्य, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग ने विभिन्न योगिक क्रियाओ जैसे - संधि संचालन, नाड़ी शोधन, कपाल भाति, भ्रामरी, शांभवी आदि का अभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में बताया। 

कार्यक्रम के नोडल डॉ. प्रेमभूषण यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. रूबी , डॉ. संजीव एवं विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी