नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन

प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का लिया संकल्प
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में बुधवार को नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पूनम गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार जागरूक, शिक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त युवा हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, अनुसंधान, खेल, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। कहा कि तनाव, जिज्ञासा अथवा क्षणिक आनंद के लिए नशे का सहारा लेना जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। इसके विपरीत आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।  

समन्वयक डॉ. प्रेम भूषण ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रियंका सिंह ने की। कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहकर अपने व्यक्तित्व एवं कौशल का विकास करें, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र ही साकार हो सकता है।  डॉ. अनुराधा राय (राजनीति विज्ञान विभाग) एवं डॉ. पूजा सिंह (भूगोल विभाग) ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी