राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने साफ किया तालाब
विवि के दोनों इकाईयों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन
बलिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत नवीन प्रशासनिक भवन के सामने की ओर स्थित तालाब में साफ सफाई की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए स्वच्छता कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने तालाब से पानी के बोतल, रैपर, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक की बोरियां तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला।
कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि स्वच्छता अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment