सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित की खाद्य सामग्री
बाढ़ पीड़ितों के हर संभव सहायतार्थ तत्पर रहते है सागर सिंह राहुल
बलिया। रविवार को शहर के निचले इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने लोगों से उनकी समस्या जानी व उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।
श्री सिंह ने कहा कि विगत 20 वर्षों से लगातर बाढ़ पीड़ितों के बीच में आता रहा हूं और जितना हो सके यथाशक्ति इनका मदद कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं।
इस दौरान दौरान संजय गिरी, अंकित रौनियार, राहुल माझील, दिनेश कुमार, राजा शर्मा, आकाश गुप्ता, आर्यन, सुमित कुमार, राजकुमार पटेल आदि लोग साथ रहे।
Comments
Post a Comment