सेवानिवृत शिक्षक प्रो.रोहिणी प्रसाद को किया गया सम्मानित

शिक्षक सप्ताह अभियान के तहत देश के जाने माने अर्थशास्त्री एवं शिक्षक का हुआ सम्मान
बलिया। शिक्षक दिवस 05 सितम्बर से 12 सितम्बर तक चलने वाले शिक्षक सप्ताह अभियान 2026 के अवसर पर देश के जानेे-माने अर्थशास्त्री तथा शिक्षक प्रोफेसर रोहिणी प्रसाद (सेवानिवृत्त), पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ को बलिया के शिक्षाविदों तथा शोध छात्रों की तरफ से कलम व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

 उक्त अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती 05 सितम्बर की स्मृति में शिक्षा, शिक्षण तथा शिक्षकों के अधिकारो लेकर शिक्षक सप्ताह अभियान-2026 की शुरूआत की गयी है। उक्त अवसर कुँवर सिंह पी0जी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ0 रामकृष्ण उपाध्याय (सेवानिवृत्त) के शोध निर्देशन में शोध छात्र प्रवीण प्रताप सिंह द्वारा ‘‘अन्त्योदय में मुद्रा योजना की भूमिका’’ (तहसील बलिया सदर के संदर्भ में एक अध्ययन) की प्रस्तुतिकरण की सराहना की गयी और कहा गया कि यह देश और समाज के लिए एक नयी उपलब्धि होगी। 

उक्त अवसर पर सतीश चन्द्र महाविद्यालय, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंगद सिंह तथा जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 शशि भूषण सहित डाॅ0 प्रज्ञा बोध, डाॅ0 गुंजन, डाॅ0 रामशरण यादव, डाॅ0 राघवेन्द्र पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन