विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है छात्र संसद

छात्र संसद के गठन के साथ विद्यार्थियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
रसड़ा (बलिया)। विद्या भारती से संबद्ध नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा, रसड़ा में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 

मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने छात्र संसद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक श्री कन्हैया चौबे एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने की।

छात्र संसद में आर्यन तिवारी ने प्रधानमंत्री, वीर प्रताप सिंह ने उप प्रधानमंत्री, श्रेया यादव ने कन्या भारती अध्यक्ष, रोहित सिंह एवं श्रेयांश गोयल ने सेनापति, आयुषी चौबे ने मुख्य न्यायाधीश, वर्तिका तिवारी, अपर्णा कुशवाहा एवं आस्था चौरसिया ने उपाध्यक्ष तथा आराध्या सिंह, एंजेल तिवारी, आराध्या तिवारी एवं डिंपी यादव ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। 

श्री कन्हैया चौबे ने इसे व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त मंच बताते हुए छात्र प्रतिनिधियों से आदर्श नेतृत्व की अपेक्षा व्यक्त की। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास, संगठन क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है। छात्र संसद के प्रधानमंत्री आर्यन तिवारी एवं कन्या भारती अध्यक्ष श्रेया यादव ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया, जबकि रणजीत सिंह ने आभार ज्ञापित किया। समारोह की संपूर्ण तैयारियों में शिवम सिंह का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-