शिक्षक दिवस पर वसीम अहमद खान हुए सम्मानित

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सम्मानित
बलिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिक्षक वसीम अहमद खान उर्फ उर्फुरी को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री के हाथों सम्मानित होने पर वसीम अहमद खान ने आभार व्यक्त किया और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया

समारोह में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सम्मानित शिक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चित्र परिचय: शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम के दौरान वसीम अहमद खान उर्फ रही को सम्मानित करते दयाशंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार साथ में सुनीता श्रीवास्तव सदस्य राज महिला आयोग संजय मिश्रा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन