समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं शिक्षक: राजेश कुमार गुप्ता
शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी ने शिक्षकों को किया सम्मानित
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर ROTARY CLUB BLOOD AND ORGAN DONORS VARANASI, RID- 3120 द्वारा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करते हुए पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संगीता राय, प्रोफेसर मधु सिंह, डॉक्टर अमित मौर्या, कृष्ण मोहन गुप्ता एवं जितेंद्र उपाध्याय शामिल रहे। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष PHF Rtn. Rajesh Kumar Gupta ने कहा कि “शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं। वे केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक द्वारा दिया गया मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति के साथ रहता है।”
उन्होंने कहा कि रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “CREATE LASTING IMPACT” शिक्षकों की भूमिका से पूरी तरह जुड़ी है। एक शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में ऐसा स्थायी प्रभाव पैदा करता है, जिसका सकारात्मक असर समाज और राष्ट्र पर लंबे समय तक दिखाई देता है।
क्लब के चार्टर सचिव Rtn. Dr. Ashish Gupta, चार्टर कोषाध्यक्ष Rtn. Rahul Chaurasiya, Program Coordinator Rtn. Prof. Madhu Singh एवं Club Learning Facilitator PHSM Rtn. Nagendra Jaiswal ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह संदेश दिया गया कि एक बेहतर और संस्कारित समाज की नींव एक अच्छे शिक्षक के हाथों में होती है।
ROTARY CLUB BLOOD AND ORGAN DONORS VARANASI
RID-3120
“CREATE LASTING IMPACT”
Comments
Post a Comment