राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

जिला स्तरीय आयोजन दो वर्गों  (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में होगा संपन्न
बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का इस वर्ष के आयोजन की फोकल थीम "सतत् विकासके लिए विज्ञान और नवाचार" है। जनपद बलिया के बाल वैज्ञानिकों की प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण के जिला आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए नामांकन/ रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रारंभ हो गया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मे पंजीकरण करने के लिए  https://n-csc.in लिंक का प्रयोग किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी स्कूल क्लॉस 06 से 12 वी तक के अपने अपने बच्चों का ग्रुप बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिए गए लिंक के माध्यम से 31 जुलाई 2026 से पूर्व करा दे। साथ ही ध्यान रखना हैं कि प्रत्येक ग्रुप में दो सदस्य एवं गाइड शिक्षक होगे, एक विद्यालय से अधिकतम नामांकन किया जाय। जिला स्तरीय आयोजन दो वर्गों में जिसमें जूनियर वर्ग की उम्र 10 से14 वर्ष, तथा सीनियर वर्ग की उम्र 14 से 17 वर्ष रखी गई हैl

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद-बलिया के जिला समन्वयक और एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए जल्द ही मार्गदर्शक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की एक दिन की जनपद स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला गूगल मीट एवं यूट्यूब के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिसमें गूगल मीट एवं यूट्यूब के माध्यम से सभी को फोकल थीम "सतत् विकास के लिए विज्ञान और नवाचार"  व इसके  पाँच उप विषयों पर प्रोजेक्ट कैसे तैयार कर प्रस्तुत करेंगे, सभी विषयो पर विस्तृत जानकारी जिला एकेडमिक समन्वयक डॉ प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-