रसड़ा कोतवाली मिले और नये 68 पुलिस बल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने स्वागत कर उन्हें 'जनता की सेवा और अनुशासन' का दिलाया संकल्प
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली में परिशिक्षण पूर्ण कर लेने के बाद 68 नये पुलिसकर्मियो की तैनाती से स्थानीय पुलिस बल और सशक्त हो गया। रसडा़ में सोमवार को इन 68 नए पुलिस बल के पहली पोस्टिंग के अवसर कोतवाली में एक गरिमयी कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमें 54 पुरूष और 14 महिला कांस्टेबल का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी का फूल- मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें 'जनता की सेवा और अनुशासन' का संकल्प दिलाया।
थाने में आये लोगो से मधुर व्यवहार उनके समस्या का त्वरित कार्यवाई न्याय की पहल करना इसका सीधा असर क्या होगा? नये और पुलिस बल मिलने से गश्त और कानून-व्यवस्था में शक्ती आएगी।महिला कांस्टेबलों की तैनाती से महिला फरियादियों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान। नए जवानों के आने से अपराध नियंत्रण में आयेगी तेजी जिसे लोगो का पुलिस पर भरोसा और विश्वास बढ़ेगा इस अवसर पर नये साथियो रसड़ा पुलिस का स्वागत करती है और सहायक होकर कार्य करते हुए और यब उम्मीद करती है कि वे पूरी निष्ठा व कर्तव्य का पालन करते हुए समाज की रक्षा करेंगे।कानून कान मान बढ़ायेगें।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment