सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सिकंदरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के ग्राम सभा सोनपुरवा में ग्रामीणों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा बंदना कश्यप पुत्री श्रीमान प्रसाद ने 12वीं में 83% कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 10वीं में संजना पुत्री धनंजय साहनी 83.6% से, 12वीं में साधना साहनी पुत्री कमलदेव साहनी और बसंत कुमार पुत्र श्री विजय शंकर ने 60% से उत्तीर्ण कर गांव का नाम रौशन किए है, को सम्मानित किया गया।
ग्राम सभा सोनपुरवा के निवासी मुकेश कुमार निषाद एवं महेश कश्यप ने समान समारोह का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं वार्ड संख्या 21 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजय साहनी रहे। अजय साहनी ने बताया की आप सब अपने अध्यापक एवं माता पिता का कहना मानकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलते है आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मुख्य अतिथि अजय साहनी ने 10वीं एवं 12वीं में उत्सव छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं सभी अभिभावक गणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों की उचित शिक्षा एवं रहन सहन पर विशेष ध्यान दे। अजय साहनी ने उत्तीर्ण सभी छात्र/छात्राओं को अपने तरफ नि:शुल्क एक वर्षीय कम्प्यूटर शिक्षा देने का वादा किया।
उक्त सम्मान समारोह में रामश्रय कश्यप, रामू कश्यप, सीता कश्यप, गंगासागर साहनी, शशिकांत साहनी, BSF के जवान भोला प्रसाद, BSF उमेश बिंद, रामदेव कश्यप, समाज सेवी धर्मेंद्र कश्यप, अच्छेलाल जी, शशि कुमार, काशीनाथ बिंद, रामनरेश बिंद, संजय कश्यप, श्रीभगवान प्रसाद, लालबाबू साहनी, निरंजन कश्यप, विशाल कुमार, ताराचंद कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार कश्यप ने किया।
Comments
Post a Comment