युवक ने कुआं में फांसी लगा की आत्महत्या
आत्महत्या के कारणो की पुलिस कर रही पड़ताल
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पानीटंकी के समीप कुंआ में गुरूवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ, एवं रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार छितौनी गांव निवासी जयलेश राजभर 40 पुत्र रामबरन राजभर स्टेशन रोड रसड़ा में ढाबा का संचालन करता था। गुरूवार की सुबह से जयलेश अचानक लापता हो गया। शाम लगभग 3 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी टंकी के पुराने खंडहर के समीप कुंआ के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई देने पर वह खंडहर के अंदर गया और कुआं में लटका हुआ शव देखकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई और भारी संख्या में लोग जूट गए।
शव की शिनाख्त जयलेश राजभर निवासी छितौनी के रूप में होने के बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद कुंआ से बाहर शव को निकालने में सफल हुई। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी पुलिस पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment