बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगा घर-घर गायत्री हर घर गायत्री महायज्ञ
गायत्री शक्तिपीठ बलिया द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर आइए मिलकर घर-घर में दीव्यता जगाएं कार्यक्रम
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा एक मई दिन शुक्रवार को एक साथ देश- विदेश मे अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश मे घर घर गायत्री यज्ञ निर्धारित है।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने सभी भाई बहनों से निवेदन किया है कि उक्त महा यज्ञ में आप भी अपने व आत्मीय परिवार के घर यज्ञ करें, क्योंकि करोड़ों लोग अपने घर मे एक साथ गायत्री यज्ञ करेंगे, एक करोड़ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का दुर्लभ सामूहिक यज्ञ में भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कहा कि सबके लिए सद्बुद्धि- सबके लिए उज्जवल भविष्य व विश्व शान्ति स्थापना हेतु इस महा अभियान मे शामिल हो कर अपने जीवन को धन्य बनाये।
Comments
Post a Comment