भारतीय शिक्षा निकेतन स्कूल में कैंप लगाकर हुआ बच्चों को टीकाकरण

"5 साल, 7 बार, एक भी टीका न छूटे" – स्कूल में सम्पूर्ण टीकाकरण पर जोर
बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत "छाया एकीकृत ग्राम /शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस" के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में भारतीय शिक्षा निकेतन स्कूल कृष्ण नगर में भी कैंप लगाकर बच्चों को टीकाकरण किया गया।

स्कूल के डायरेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि यह बलिया जिलाधिकारी द्वारा चलाया गया पहल बहुत ही अच्छा है जिससे कि हर बच्चों को यह टीका लगा सके। वहां पर उपस्थित एएनएम चंद्रकला ने बच्चों को बारी-बारी से टीकाकरण किया और साथ ही माता बहनों को जागरुक भी किया। उन्होंने बताया कि बताया गया कि जन्म से 5 साल तक बच्चे को 7 बार टीके लगवाना अनिवार्य है। इसका मुख्य नारा दिया गया है – "5 साल 7 बार छूटे न टीका एक भी बार"।

टीकाकरण का पूरा शेड्यूल:
- *जन्म पर*: बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो (जीरो डोज)
- *6 हफ्ते*: ओपीवी-1, पेंटा-1, आईपीवी-1, रोटा-1, पीसीवी-1  
- *10 हफ्ते*: ओपीवी-2, पेंटा-2, रोटा-2
- *14 हफ्ते*: ओपीवी-3, पेंटा-3, आईपीवी-2, रोटा-3, पीसीवी-2
- *9-12 महीने*: एमआर-1, विटामिन-ए, जे.ई.-1
- *16-24 महीने*: एमआर-2, डीपीटी बूस्टर-1, ओपीवी बूस्टर, जे.ई.-2
- *5-6 साल*: डीपीटी बूस्टर-2

खसरा-रूबेला उन्मूलन पर फोकस: 
प्रदेश एम.आर. वैक्सीन की दो खुराक से खसरा रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करने के लिए तत्पर है।

गर्भवती महिलाओं और किशोरों के लिए: 
गर्भवती महिलाओं को दो Td टीके व चार प्रसव पूर्व जाँचें मिलेंगी। वहीं 10 और 16 साल की उम्र पर किशोर-किशोरियों को Td के टीके और पोषण परामर्श दिया जाएगा।

*पूरी तरह निःशुल्क*
माँ और बच्चे को सभी टीके, जाँचें एवं परामर्श सेवाएं बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं।

*संपर्क करें*: 
अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 या 104 पर कॉल करें।

जिलाधिकारी बलिया और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) ने अपील की है कि "समझदारी दिखाएँ, अपने बच्चे का सम्पूर्ण टीकाकरण करवाएं।"
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी