सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनाधार बढ़ाने पर दिया गया जोर

लोजपा की समीक्षा बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जनपद बलिया में एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं दूरदर्शी संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के 24 जनपदों में “एक दिन, एक तिथि, एक समय” की अवधारणा के तहत सम्पन्न हुआ।

बैठक का कुशल संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महासचिव एवं उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के बलिया प्रभारी बबलू कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को सफलता की कुंजी बताया।

इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की संरचना के सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन की वैचारिक दृढ़ता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनाधार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में मंडल प्रभारी अमरेश पाठक, जिला प्रभारी राजू पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पासवान, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जय राम ठाकुर, विकलांग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी जनार्दन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पासवान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी