सरकार द्वारा कर बढ़ोत्तरी वापसी का निर्णय सराहनीय

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जताया गया आभार
बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अत्यंत आवश्यक बैठक 25 अप्रैल दिन शनिवार को मालगोदाम एलआईसी रोड स्थित रानी इंटरप्राइजेज पर हुई। 
उल्लेखनीय है कि नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत द्वारा मनमाने तरीके हाउस टैक्स वृद्धि कर दी गई थीं, जिसका स्थानीय स्तर पर भी और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा कड़ा विरोध किया गया था। संगठन के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया गया है। यह भी कहा कि जो लोग पहले बढ़ा हुआ टैक्स जमा किये हो तो विभाग से वापस ले ले।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुनिल "परख" ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, शासन के इस निर्णय से खास कर व्यापारी वर्ग को बहुत राहत महसूस हो रही है, जिसे हम सभी दिल से स्वागत करते है। नये स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक बकाया होने पर लाइन नही काटने के निर्यण की सराहना की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अन्नत प्रकाश रौनियार, चन्दन केशरी, अजित साहनी, शिव जी, शौर्य कुमार, भूपेंदर आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में एक दूसरे को सभी ने मिष्ठान खिलाकर उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा