बांसडीह तहसील पर सत्याग्रह धरना 25 अप्रैल को भी रहा जारी

जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नवोदय विद्यालय में छात्रा के प्रवेश न हो पाने का संकट हो गया है खड़ा
बांसडीह (बलिया)। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के अनुपालन कराने की मांग को लेकर 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को भी बांसडीह तहसील पर कार्यालय अवधि का अनिश्चित कालीन सत्याग्रह धरना जारी रहा। 

गोंड समुदाय के लोगों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश की घोर अवमानना कर रहे हैं! जनजाति गोंड छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं! गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार-बार आवेदन अस्वीकृत/निरस्त कर दिया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति छात्र अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृति और सरकारी नौकरी का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आजादी के पूर्व के उनके पूर्वजों के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती व भू-राजस्व अभिलेखों फसली में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है जिसकी तहसीलदार बांसडीह द्वारा अनदेखी की जा रही है। 

बांसडीह कस्बा निवासी अरुण कुमार गोंड ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम स्वरूप उनकी पुत्री का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में हुआ है लेकिन बांसडीह तहसीलदार द्वारा मेरी पुत्री का गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से नवोदय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है जबकि स्वयं मेरा गोंड जाति अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र इसी बांसडीह तहसील से 2022 में निर्गत हुआ है! अरुण गोंड ने आगे कहा कि मैं अपनी पुत्री का जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से लगायत बांसडीह एसडीएम और तहसीलदार साहब के यहां बार- बार लगातार चक्कर लगा रहा हूं! अपनी पुत्री के शैक्षणिक भविष्य को लेकर काफी चिंतित हूं। 

 सत्याग्रह धरना में प्रमुख रूप से उमाशंकर गोंड, सतयम गोंड, राजेश गोंड, रिलायंस गोंड, छठू गोंड, बलिराम गोंड, तारकेश्वर गोंड, निशा गोंड, गायत्री गोंड, अरूण गोंड, रविशंकर गोंड, हरेकृष्ण गोंड, शिवशंकर गोंड, राजेन्द्र गोंड रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा