अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की आवश्यक कार्यवाई
रसड़ा (बलिया)। नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा के निकट सोमवार की देर सायं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार नगर के उत्तर पट्टी निवासी फुलचंद गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी लालमनी देवी किसी कार्यवश शाम को आजाद चौराहे पर गई हुई थी। जब वह सड़क के रास्ते घर की तरफ जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए भाग निकली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में घायल महिला को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रसड़ा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में शुरू कर दी।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी