सम सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल ने पकड़े चार नकलची
विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में आज दिनांक 22/04/2026, दिन बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
डॉ प्रवीण नाथ यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय -पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया कि प्रवेश पत्र के साथ परिचय पत्र भी परीक्षा के दौरान अपने साथ रखें। इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा।
इस टीम ने कुंवर सिंह पी.जी. कालेज, बलिया से दो परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की एवं टाउन पी. जी. कालेज बलिया में दो परीक्षार्थीयों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या टीम सदस्य के रूम में शामिल रहें। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दो टीम गठित की गई है।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment