प्रो. अमित कुमार सिंह ने नए प्राचार्य के रूप में ग्रहण किया कार्यभार

कार्यभार ग्रहण करने पर कॉलेज के शिक्षकों सहित शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव के लोगों ने दी बधाई
दुबहर (बलिया)। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के नए प्राचार्य के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

 ज्ञात हो कि शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेशानुसार अमित कुमार सिंह को नए प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में अमित कुमार सिंह ने सोमवार को सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य के पद का कार्यभार ग्रहण किया। अमित कुमार सिंह को प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों सहित शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव के लोगों ने बधाई दी। उन्होंने आशा प्रकट किया कि श्री सिंह की देखरेख में महाविद्यालय अब सुचार और व्यवस्थित रूप से चलेगा। स्थानीय लोगों ने उनके पिछ्ले उत्तम कार्यकाल की भी सराहना की।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन