योग अपने आप में शरीर को रखता है स्वस्थ: डॉ. सुजीत यादव

जिला चिकित्सालय में मनाया गया योग दिवस
बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के सभी नागरिक कैसे स्वस्थ रहेंगे, इसके लिए चिंतित रहते हैं। 

उक्त बातें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बलिया डॉक्टर सुजीत यादव ने कही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में अपने सभी सहयोगियों के साथ योग दिवस मनाया गया। श्री यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर तभी रहेगा जब आप योगा करेंगे। योग अपने आप में शरीर को स्वस्थ रखता है। जिला चिकित्सालय भवन में डॉक्टर सहित कर्मचारियो ने योग किया। इसमें डॉक्टर सुजीत यादव और अन्य अस्पताल के चिकित्सक जो अपने कामों से पहचाने जाते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर रितेश सोनी, संतोष चौधरी, ऑडी राम, डॉ सुमित कुमार, एके उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर पीके झा अन्य डॉक्टर, फार्मासिस्ट कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा