अनैतिक सत्ता के खिलाए आर पार की लड़ाई छेड़ने का आ गया है समय: रामगोविन्द

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा सम्मन की किया घोर निंदा
बलिया। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को सीबीआई द्वारा दिए गए सम्मन का घोर निंदा करता हूं। यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सत्ता पाने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन फैसला जनता के हाथ में है। भगवान रूपी जानता इसका जवाब जरूर देगी। मोदी सरकार देश के सभी विपक्षिय नेताओं को ईडी सीबीआई का डर दिखा कर विपक्ष को कमजोर करना चाहती है विपक्ष इससे डरने वाला नहीं है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को सीबीआई द्वारा जो  सम्मन भेजा गया है। सभी नेता एवं कार्यकर्ता कमर कसकर संघर्ष के लिए तैयार रहे हैं। जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करके इसकी घोषणा की जाएगी। 

  उक्त बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी प्रेस को जारी अपने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया हैं जब अनैतिक सत्ता के खिलाए एकजुट होकर आर पर की लड़ाई छेड़ा जाय।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन