Monday, November 21, 2022

अशोक केशरी अध्यक्ष एवं अनूप सिंह बने महामंत्री

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया का चुनाव सम्पन्न
बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव सोमवार को जिला पंचायत के नरेंद्र देव सभागार में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र के देख रेख में संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं। इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था। उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं। संघर्ष कभी हारता नही है देर सबेर सफलता आवश्य मिलती हैं। उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर आवश्य मिलेगी। संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा किया कि बलिया का संगठन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ काम करेगा।

वर्तमान संयोयक सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने वर्तमान कमेटी को भंग किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और आज के चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने नई कमेटी का घोषणा किया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। जिसमे अध्यक्ष- अशोक केशरी, महामंत्री- अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष- लक्ष्मण यादव,
उपाध्यक्ष- रामप्रताप सिंह, श्रीमती पुष्पा वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, अमित कुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय मोनू, संगठन मंत्री- विजेंद्र यादव, शशांक शेखर सिंह एवं देवेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री- अनिल उपाध्याय, अरुण सिंह,
 दुर्गेश सिंह, अनुशासन समिति संयोजक- राजकुमार सिंह, सहसंयोजक- सुधीर कुमार उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह चुनी गई।
      
सम्मेलन में प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संघ की मासिक बैठक होगी। एवं किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने पर जिला संगठन के तरफ से तत्काल 25000 का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर सहजानन्द सिंह, जितेंद्र सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय मिश्र, अनिल सिंह, अक्षयबर चौबे, भोला चौबे, बिपिन चन्द पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विजय शासन शेखर, निर्भय राय, बैकुंठ नाथ पाण्डेय आदि उपस्थित रहें। सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...