Tuesday, June 28, 2022

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन एवं रिशिड्यूलिंग

रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण हेतु ब्लाॅक लिए जाने के कारण हुआ परिवर्तन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के खुर्जा- सिकन्दरपुर स्टेशनों के मध्य रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण हेतु ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन एवं रिशिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ- बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।

- जयनगर से 01 जुलाई, 2022 को चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ( स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट) परिवर्तित मार्ग इटावा- भंडई- आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15708 अमृतसर- कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला- सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलायी जायेगी।

- नई दिल्ली से 02, 04, 06, 07, 10, 11 एवं 13 जुलाई, 2022 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी। 

रि-शिड्यूलिंग-
- आनन्द विहार टर्मिनस से 02 जुलाई,2022 को चलने वाली 22540 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 125 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी । 
- नई दिल्ली से 04, 06, 07, 10 एवं 13 जुलाई,2022 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस नई दिल्ली से 70 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी । 
- आनन्द विहार टर्मिनस से 04 जुलाई,2022 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 70 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
 
रेगूलेशन-
- जयनगर से 03, 05, 06, 09 एवं 13 जुलाई,2022 को चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस टुण्डला से खुर्जा के मध्य 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...