अंतिम सोमवारी पर जगदीश्वर महादेव मंदिर में महाप्रसाद का वितरण

अधिवक्ता संदीप गुप्ता के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बलिया। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जगदीश्वर महादेव मंदिर पर महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता संदीप गुप्ता ने बताया कि सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

हर हर महादेव के जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी