राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

जेएनसीयू मे अंग्रेजी विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में सोमवार  को अंग्रेजी विभाग द्वारा “तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति अभियान” का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर समीपवर्ती गांवों एवं क्षेत्रों तक गई। यात्रा में विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर और समीपवर्ती क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों एवं आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विनीत सिंह, अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ सरिता पाण्डेय सहित विभाग के सहायक आचार्य डॉ दिलीप मद्धेशिया और डॉ नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी