न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका: अरूण कुमार पांडेय

अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ 
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को न्यायायल परिसर में सकुशल सम्पन्न हो गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट इंद्रदेव प्रसाद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रामशब्द यादव, महासचिव भूवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनिश कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव तथा सुशीला चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज (जू.डि) रसड़ा अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। अधिवक्ता एकजूट होकर न्याय प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में वादकारियों को सहयोग करें तो निश्चित ही वे समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रसड़ा आशुतोष सिंह ने कहा कि न्यायालय में न्याय की प्रधानता होती है जब सभी तंत्र निरंकुश हो जाय तो प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत अधिवक्ता न्याय दिलाने में सक्षम हो सकता है। न्याय से बड़ा कोई धर्म नहीं, राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओ की अहम भूमिका होती है। 

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित नवरत्न यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता देवेंद्र नाथ मिश्रा व संचालन द्वारिका सिंह ने किया।  

चित्र परिचय: सिविल कोर्ट रसड़ा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी