नगर के जनसमुदाय की आवाज़ को नेतृत्व ने समझा: कान्हजी


बलिया सदर से नारद राय को सपा प्रत्याशी बनाये जाने पर सुशील पांडेय कान्हजी ने दी बधाई
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने निर्णय लिया है कि 2022 विधानसभा चुनाव में नारद राय बलिया नगर के सपा के ध्वजवाहक होंगे। उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। 

उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा कि हालांकि, मैंने स्वयं भी इस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए आवेदन किया था। फिर भी मेरा मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एक बड़े दिल एव उदार सोच के धनी नेता हैं। हो सकता है कि मेरे लिए भविष्य में कुछ इससे भी बड़ा और बेहतर सोचे हों। समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को इस निर्णय का दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। सपाई और अखिलेशवादी होने पर मुझे गर्व है। नारद राय जी को 361 बलिया नगर से समाजवदी पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी नेतृत्व को बहुत- बहुत धन्यवाद आभार। बलिया नगर के जनसमुदाय की आवाज़ को नेतृत्व ने समझा।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी