बलिया सदर से नारद राय व रसड़ा से उमाशंकर सिंह ने दाखिल किया पर्चा

नामांकन के छठवें दिन 35 प्रत्याशियो ने किया नामांकन
बलिया। छठवें चरण के विधान सभा चुनाव के लिए चार फरवरी से चल रहे नामांकन के छठवे दिन गुरुवार को 35 प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में मुख्य रूप से रसड़ा से बसपा उम्मीदवार विधायक उमाशंकर सिंह, बलिया नगर सीट से सपा के पूर्व मंत्री नारद राय, बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल तथा बसपा से सुभाष यादव सम्मिलित रहे। 

गुरुवार को बलिया नगर से बसपा से शिवदास वर्मा, शिवसेना के आशीष तिवारी, बहुजन शक्ति पार्टी के विजेंद्र, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रकाश कुमार तथा निर्दल रमाशंकर तिवारी ने नामांकन किया। बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल, बसपा के सुभाष यादव, आप के रजनीश ने नामांकन किया। सिकंदरपुर से निर्दल शारदानंद, जन अधिकार पार्टी के अशोक ने नामांकन किया। वही रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से ओमलता राज, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के विजय तथा निर्दल उम्मीदवार राजाराम एवं मंजू ने नामांकन किया। बिल्थरारोड से निर्दल सीमोन प्रकाश, लोक जनशक्ति पार्टी के अखिलेश कुमार व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हंशु राम, भाजपा के छट्ठू राम, जन लोक विकास पार्टी के कुंदन कनौजिया व बीएसपी के प्रवीण प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया। फेफना से बसपा के कमल देव, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के भीम, जनता दल के पवन प्रकाश ने नामांकन किया। बांसडीह से दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी