नामांकन का चौथा दिन: सात प्रत्याशियो ने किया नामांकन

सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी ने किया नामांकन
बलिया। जनपद में छठवें चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव के  लिए चार फरवरी से ही नामांकन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को सपा के एक, बहुजन मुक्ति पार्टी से एक, सुभासपा से एक, राष्ट्र उदय पार्टी से एक तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवारो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलवार को सिंकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने नामांकन किया। फेफना से बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा, रसड़ा से सुभासपा के महेंद्र चौहान और राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल ने नामांकन किया। वहीं बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रमोद पासवान, विनोद वर्मा और स्वामीनाथ साहनी ने अपना पर्चा दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि नामांकन को अब तीन दिन शेष रह गया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी