बलिया सदर से सपा प्रत्याशी नारद राय का नामांकन कल

जिला पंचायत के प्रांगण में कार्यकर्ता सभा का होगा आयोजन
बलिया। समाजवदी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और पार्टी द्वारा 361 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार नारद राय 10 फरवरी गुरुवार को दिन में 11 बजे विधान सभा चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगें।
     
उक्त जानकारी देते हुए सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि सपा, सुभासपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जनवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी, राष्ट्रीय लोकदल आदि गठबन्धन में सम्मलित पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने हेतु चन्द्रशेखर नगर स्थित अपने निज आवास से दर्शन पूजन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पहुचेंगे। इस दौरान कोविड के नियमो एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा। सपा सुभासपा एव सभी सहयोगी दलों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ ही वरिष्ठ नेतागण भी नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगें। तत्पश्चात जिला पंचायत के  प्रांगण में कार्यकर्ता सभा आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उ.प्र. अम्बिका चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी बलिया लोकसभा सनातन पाण्डेय होंगे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव करेंगें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी