डॉक्यूमेंट्री देखकर जेएनसीयू के छात्रों ने नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

विद्यार्थियों को सशक्त संदेश देने का किया गया प्रयास
बलिया। शासन के निर्देश पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में दिनांक 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। 

दृश्य श्रव्य का प्रभाव स्थाई रह जाता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह सशक्त संदेश देने का प्रयास किया गया कि युवा नशे के चुंगल में फंस जाय तो इसका दुष्प्रभाव उसके स्वास्थ्य, परिवार, समाज और राष्ट्र पर बहुत गंभीर पड़ता है। नशे के आदी हो चुके युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए इनके साथ परिवार, समाज सहज व्यवहार करे और सरकार व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं भी इसमें बहुत सहायक हैं। युवाओं ने इससे प्रेरणा लिया कि नशे से दूर रहकर स्वयं को स्वस्थ्य रखते हुए बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान देंगे ताकि भारत को 2047 में विकसित बनाने की संकल्पना को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम का समन्वय सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग डॉ० रजनी चौबे और सहायक आचार्य, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ० प्रेम भूषण यादव, सहायक आचार्य सौम्या तिवारी और विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : विनय कुमार 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी