विश्वविद्यालय में पठन- पाठन का वातावरण मेरी पहली प्राथमिकता: कुलपति

जेएनसीयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ अभिमुखीकरण
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में गुरुवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पठन- पाठन का वातावरण मेरी पहली प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की असुविधा का निवारण करने के लिए विवि प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। अध्ययन के साथ  विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए क्रीड़ा सम्बन्धी सुविधाओं का भी शीघ्र ही विकास किया जायेगा। परिसर में शीघ्र ही एक खेल का मैदान विकसित किया जायेगा और आउटडोर के साथ इनडोर खेलों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न सुविधाओं, नियमों तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का लाभ उठाने तथा अध्ययन के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया

अभिमुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक परिवेश से परिचित कराना, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं नियमों की जानकारी देना तथा उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन डी.एस.डब्ल्यू. (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कला एवं मानविकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, विज्ञान, कृषि एवं विधि संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. विनीत सिंह सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी