एक समान शिक्षा व्यवस्था तथा एक समान पाठ्यक्रम' लागू करने की मांग
देश प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर हुई नागरिक विकास पार्टी की बैठक
रसडा़(बलिया)। नागरिक विकास पार्टी (नाविपा) ने छितौनी स्थित अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में देश और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और चुनाव प्रक्रिया जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार, भू-माफिया, शिक्षा माफिया की मनमानी और प्रशासनिक अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन समस्याओं पर कड़ा प्रहार करते हुए इनके समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर नागरिक को शिक्षित होना मौलिक अधिकार बताया। शिक्षित देश का भविष्य बना सकता है इस बैठक में उन्होंने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया। पार्टी ने निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने, शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और पूरे देश में 'एक समान शिक्षा व्यवस्था तथा एक समान पाठ्यक्रम' लागू किया जाए की पुरजोर आवाज बुलंद की।
देश की चुनाव प्रणाली और राजनीतिक व्यवस्था पर भी गहन मंथन हुआ। नागरिक विकास पार्टी ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम (EVM) के बजाय पुनः बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की। इसके साथ ही, न्यायपालिका को अधिक सशक्त बनाने और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर त्वरित कार्यवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बैठक के दौरान रसड़ा के क्षेत्रीय दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक के निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
इस बैठक में कैप्टन अरविन्द कुमार सिंह (प्रदेश महासचिव), कैप्टन दिवाकर पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. शमीम अख्तर (पूर्वांचल सचिव), गणेश जी पाण्डेय (उप-अध्यक्ष), इन्द्रजीत गुप्ता (जिला प्रभारी, बलिया), वंदना श्रीवास्तव (महिला अध्यक्ष, बलिया) और सुभाष बरनवाल (रसड़ा अध्यक्ष) सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन जनहित के मुद्दों को लेकर आगे आंदोलन की रणनीति बनाने पर सहमति के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment