युवाओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने में ऐसे आयोजन है जरूरी: कुलपति
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में तिरंगा रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं के अंदर देशप्रेम एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने अपने सन्देश में कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने में ऐसे कार्यक्रम का विशेष महत्त्व है। युवा पीढ़ी अब नयी तकनीकी और संचार क्रांति से जुड़कर सूचना संपन्न हो गयी है। युवाओं को अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। अध्यक्षता डॉ. पुष्पा मिश्रा ने की।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्त्व, तिरंगा और राष्ट्रीय भावना जैसे विषयों पर भाषण दिया। विद्यार्थियों ने तिरंगा आधारित रंगोली का भी निर्माण किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय रहे। समिति के अन्य सदस्य डॉ. विवेक कुमार, डॉ. विवेक यादव, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. पूजा सिंह तथा मंशा पाण्डेय रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment