जननायक चंद्रशेखर विवि में तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों ने जाना सेनानियों का इतिहास, अर्पित किए श्रद्धा- सुमन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को  तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओत- प्रोत परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी तिरंगा लहराते हुए इस रैली में सम्मिलित हुए। 

तिरंगा हर भारतीय का गौरव है। इसके सम्मान की रक्षा में हमारे देश का हर नागरिक प्राणपण से तत्पर रहता है। देश के शहीदों के सम्मान में हर भारतीय अपना शीश झुकाता है। शहीदों की स्मृतियों को नमन करने और उनकी गौरव गाथा को युवा पीढ़ी से साझा करने के उद्देश्य से विवि के एनएसएस के स्वयंसेवक सुखपुरा शहीद स्मारक स्थल पहुँचे। वहाँ साफ- सफाई की। शहीदों को नमन किया। 1942 के आंदोलन में बलिया में कई स्थानों पर बरतानिया सरकार के विरुद्ध विद्रोह हुए थे और स्थानीय निवासियों ने अंग्रेजी शासन का बंधन तोड़ दिया था। बलिया आज़ाद हो गया था और यहाँ स्थानीय शासन की स्थापना हुई थी। बाद में अंग्रेजी फ़ौजों ने बलिया में अमानवीय दमन चक्र चलाया। 

इस पूरे घटनाक्रम में जहाँ स्वाधीनता का बिगुल फूँकने वाले राष्ट्रनायकों की शहादत हुई, वहाँ शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। सुखपुरा में भी कई स्वाधीनता सेनानियों ने प्राणोत्सर्ग किया था। विद्यार्थियों ने उन सेनानियों का नाम और इतिहास जाना और उन्हें अपने श्रद्धा- सुमन अर्पित किये। 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय रहे। समिति के अन्य सदस्य डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. विवेक कुमार यादव, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. पूजा सिंह, मंशा पाण्डेय रहीं। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. स्मिता त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र सिंह आदि परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी