हम सभी के प्रयास से नशा मुक्त भारत अभियान निश्चित रूप से होगा सफल: डॉ. पुष्पा मिश्रा
जेएनसीयू में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में रविवार को 'नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संवाद' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पीजीडीजेएमसी. के छात्र राजू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें विकसित भारत के संकल्प के साथ ही नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है। युवा देश के निर्माणकर्ता होते है इसलिए जरूरी है कि युवा देश के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभायें। नशे से दुरी बनाएं। समाज में नशा रोकने का सार्थक प्रयास करें। बी. ए. एलएलबी की छात्रा साक्षी सिंह ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब देश का युवा नशे का परित्याग करे और अपने सामर्थ्य से देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें। नशे से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। समाजकार्य विभाग के छात्र अंशुमान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में युवा अपने भविष्य का निर्माण करें और अपने सदप्रयास से देश को नशा मुक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ पुष्पा मिश्रा ने कहा कि नशे को रोकने में हम सभी प्रयास करें। हम सबके प्रयास से नशा मुक्त भारत अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ.रामसरन यादव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेम भूषण यादव ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने दिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. अनुराधा राय, डॉ. दिलीप मद्धेशिया, डॉ. संदीप यादव, डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment