विद्यार्थियों ने स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का लिया संकल्प

नशामुक्त एवं विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन
बलिया। नशामुक्त एवं विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया गया।

अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं तथा शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. नीरज कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर डॉ. लाल विजय सिंह सहित परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे अभियान एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी