परियोजना प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के पहलुओं से कराया अवगत

जेएनसीयू मे शोध प्रोजेक्ट और फंडिंग एजेंसीज विषयक विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शोध प्रोजेक्ट और फंडिंग एजेंसीज विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. रोहित मिश्रा, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड सोसाइटी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। उन्होंने प्रोजेक्ट निर्माण, शोध प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया, विभिन्न फंडिंग एजेंसियों की भूमिका तथा शोध परियोजनाओं के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शोधार्थियों एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने, उपयुक्त फंडिंग एजेंसी का चयन करने तथा परियोजना प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. प्रियंका सिंह, समन्वयक आईक्यूएसी ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए व्याख्यान की उपयोगिता और समसामयिक शैक्षणिक परिप्रेक्ष्य में प्रोजेक्ट एवं फंडिंग की आवश्यकता को रेखांकित किया। व्याख्यान के दौरान प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा शोध परियोजनाओं और वित्तीय सहायता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। कार्यक्रम ने शिक्षकों एवं शोधार्थियों में शोध परियोजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनीत सिंह, समन्वयक शोध प्रकोष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आईक्यूऐसी सदस्य डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ अनुराधा राय, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ दिलीप मद्धेशिया सहित परिसर के समस्त प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी