पोस्टर के माध्यम से रैगिंग और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त न होने का दिया संदेश

जेएनसीयू मे एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में दिनांक 13 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित माधव शैक्षणिक भवन, हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन एवं ललित कला विभाग में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 प्रतियोगिता का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी प्रकार की रैगिंग और असामाजिक गतिविधियों के प्रति संलिप्त न होने का संदेश पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया। 
पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रैगिंग से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार, सामाजिक जीवन एवं भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संपूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन डॉ प्रियंका सिंह, समन्वयक एंटी रैगिंग सेल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विजय शंकर पांडेय, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग एवं श्री ज्ञानेंद्र, सहायक प्राध्यापक, ललित कला विभाग रहे। 

इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, छात्र अधिष्ठाता डॉ विनीत सिंह, डॉ. नीरज सिंह, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, डॉ. संजीव कुमार, सहायक अध्यापक, समाज कार्य विभाग, डॉ आदित्य शर्मा, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी