बारी समाज का वार्षिक पूजन उत्सव 18 अगस्त को

भव्य रूप से मनाया जाएगा बारी समाज का वार्षिक पूजन उत्सव
​बलिया। बारी समाज का वार्षिक पूजन उत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ 18 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम महर्षि भृगु मंदिर परिसर में बारी समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में संपन्न होगा।

बारी समाज के प्रमुख नागरिक राम जी बारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को समाज द्वारा श्री महावीर जी की विधिवत पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कराने की परंपरा रही है। इस वार्षिक पूजनोत्सव में बलिया जिले के अलावा आसपास के पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में बारी समाज के लोग एकत्रित होते हैं।

 राम जी बारी ने समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगामी 18 अगस्त को समय से भृगुआश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हों और महावीर जी का कृपा-प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी