​​छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुनील कुमार पांडेय का अभिनंदन

हाल ही में उ.प्र. सरकार द्वारा लखनऊ में उन्हें किया गया था सम्मानित
​बलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें 'राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा' में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायक अध्यापक सुनील कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया।

​उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार पांडेय को उनके अथक परिश्रम के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया था। शनिवार को उनके मूल विद्यालय में समाजसेवी अक्षय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, सुनील राय, तिरुपति पांडेय और मनोज पाण्डेय जैसे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 

वक्ताओं ने कहा कि सुनील पांडेय जैसे समर्पित शिक्षकों की बदौलत ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आज नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी