Sunday, May 8, 2022

बलिया में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अभियुक्त
बलिया। पुलिस अधीक्षक  बलिया  राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुयी है। 
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष दुबहड अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असहला ले जा रहे  02 नफर अभियुक्तगण 1.अरशद खान उर्फ मिट्ठू पुत्र एजाज खान निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया  2. इरफान खान उर्फ सुनील  पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया को अवैध असलहा व कारतूस के साथ ग्राम घोड़हरा ढाला थाना दुबहड बलिया के पास से शनिवार को करीब 21.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कुछ दूर पर हमारी वेल्डिंग की दुकान है जिसकी आड़ में कमरे के अन्दर हम दोनो भाई व मेरा एक और भाई इमरान खान उर्फ मुन्ना व मेरा एक सहयोगी कारिगर हसरत खान है। हमसब मिलकर वेल्डिंग की दुकान की आड़ में अवैध असलहा का निर्माण करते है व बिहार राज्य में बेचते हैं। हम लोगों का एक गैंग है जिसका मुखिया इमरान खान उर्फ मुन्ना है। पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस टीम घोड़हरा ढाला स्थित वेल्डिंग की दुकान पर पहुंची तो कमरे में एक व्यक्ति 3. हसरत खान पुत्र मुख्तार खान निवासी अकबरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति तेजी से भाग निकला। पकड़े गये अभियुक्त के पास से 11 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ, तथा भागने वाले व्यक्ति के विषय में पूछा गया तो उसका नाम इमरान खान उर्फ मुन्ना पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया बताया अभियुक्तगणों की निशानदेही पर वेल्डिंग की दुकान से असलहा बनाने की सामग्री भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 79/2022 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0  80/2022 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. अरशद खान उर्फ मिट्ठू पुत्र एजाज खान निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया।
2. इरफान खान उर्फ सुनील पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया।
3. हशरत खान पुत्र मुख्तार खान निवासी अकबरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

वांछित अभियुक्त का नाम व पता:-
1. इमरान खान उर्फ मुन्ना पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ जिला बलिया।

बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद DBBL गन (दोनाली 12 बोर)
2. 01 अदद SBBL (एकनाली 12 बोर)
3. 11 अदद जिन्दा कारतूश .32 बोर
4. 11 अदद जिन्दा कारतूश 12 बोर 
5. 02 अदद जिन्दा कारतूश .303 बोर
6. 02 अदद खोखा कारतूश .315 बोर 
7. असलहा बनाने की सामग्री :- 01. एक अदद देशी तमंचा .315 बोर पुराना टूटा हुआ हुलिया 32 इंच बैरल 8 इंच बाड़ी 07 इन्च बट,  02. दो अदद देशी तमंचा अर्ध निर्मित .12 वोर,  03. एक अदद देशी रिवाल्वर .32 वोर, अर्धनिर्मित,  04.  चार अदद .12 वोर तमंचा का बाडी अर्ध निर्मित.,  05. एक अदद बैरल 12 बोर लंबाई 19.5 इंच,  06.. एक अदद बैरल .315 वोर लंबाई 6.5 इंच,  07. तमंचा ट्रेगर 8 अदद,  08. दो अदद खोखा .315 वोर बरामद शुदा जिन्दा कारतूस  09.  एक अदद हथौड़ी, 10. रेती 2 अदद , 11. आरी एक अदद,  12.बसुली एक अदद,  13. छेनी 03 अदद,  14. सुम्मी एक अदद , 15. सड़सी एक अदद,  16. एक अदद कारतूस बेल्ट।

अभियुक्त इमरान उर्फ मुन्ना का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 186/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया 
2. मु0अ0सं0 32/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0 275/21 धारा 41 Cr.PC /411/413/414/420/467/468/भादवि थाना कोतवाली बलिया
4. मु0अ0सं0 276/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार मिश्र थाना दुबहड जनपद बलिया 6.का0 सुरेन्द्र कुमार थाना दुबहड जनपद बलिया
2.उ0नि0 श्री शिवकुमार पाण्डेय थाना दुबहड जनपद बलिया 7.का0 सुनिल कुमार थाना दुबहड जनपद बलिया
3.हे0का0 रामआसरे थाना दुबहड जनपद बलिया 8.चालक हे0का0 रामसिंह थाना दुबहड जनपद बलिया
4.का0 विमलेश कुमार थाना दुबहड जनपद बलिया 9.म0का0 सविता यादव थाना दुबहड जनपद बलिया
5.का0 राहुल सरोज थाना दुबहड जनपद बलिया 10.म0का0 साधना यादव थाना दुबहड जनपद बलिया।
 रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...