पुलिस ने की पीडिता की सकुशल बरामदगी

अभियुक्त को पश्चिम बंगाल के वर्दमान जिले से किया गिरफ्तार 
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया  राज करन नय्यर द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.06.2022 को क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन वैस व थानाध्यक्ष नगरा के नेतृत्व में उ0नि0 रामसकल यादव मय हमराह फोर्स द्वारा थाना नगरा पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 03/2020 धारा 363,366 भादवि0 की पीडिंता की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियुक्त गुड्डू भारती पुत्र उत्तम भारती निवासी ग्राम नमोकेसिया काली मन्दिर थाना सलानपुर जनपद पश्चिमी वर्दमान (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का जनपद न्यायालय पश्चिमी वर्दमान से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त करके थाना नगरा में दिनांक 04.06.2022 को दाखिल किया गया। अभियुक्त गुड्डू भारती उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया।     

नाम पता अभियुक्त-
1. गुड्डू भारती पुत्र उत्तम भारती निवासी ग्राम नमोकेसिया काली मन्दिर थाना सलानपुर जनपद पश्चिम वर्दमान (पश्चिम बंगाल)

बरामदगी विवरण-
1. अभियोग उपरोक्त की पीडिता ABC काल्पनिक नाम सकुशल बरामद।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 03/2020 धारा 363,366 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री रामसकल यादव थाना नगरा जनपद बलिया
2. का0 सतीश गुप्ता थाना नगरा जनपद बलिया
3. म0का0 काजल सिंह थाना नगरा जनपद बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी