ऐतिहासिक बापू भवन टाउन हॉल की सुन्दरीकरण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य जैनेन्द्र पांडेय मिंटू एवं सागर सिंह राहुल ने रखी मांग
बलिया। जनपद बलिया का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया ने अंग्रेजी शासन को चुनौती देकर स्वतंत्र प्रशासन की स्थापना की थी। इसी ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में निकलने वाले जुलूस और कार्यक्रमों का समापन भी टाउन हॉल स्थित बापू भवन में होता रहा है।
उमाशंकर पाठक ने कहा कि यह भवन केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बलिया की लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक एकता और ऐतिहासिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। इसलिए इस धरोहर का संरक्षण, सुंदरीकरण और नियमित रखरखाव होनी चाहिए।
इस ऐतिहासिक बापू भवन टाउन हॉल की सुन्दरीकरण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य जैनेन्द्र पांडेय मिंटू और सागर सिंह राहुल ने कहा कि अगर 16 अगस्त तक टाउन हॉल का प्रांगण का सुंदरीकरण नहीं किया गया तो 17 अगस्त से पर बैठने को बाध्य होंगे।
Comments
Post a Comment