वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार पंकज चुघ ने किया ग्रहण

वर्ष 2013 बैच के भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के अधिकारी हैं श्री चुग 
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री पंकज चुघ  ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Senior Divisional Security Commissioner) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

श्री चुग वर्ष 2013 बैच के भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के अधिकारी हैं। वे ग्रुप 'ए' के अधिकारी हैं तथा एमबीए (मानव संसाधन) की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। उनका चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से हुआ तथा उन्होंने 07 सितम्बर 2015 को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा में अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

अपने अब तक के सेवाकाल में श्री चुघ ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव अर्जित किया है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में सहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC), अजमेर में प्रभारी सहायक सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर में मंडल सुरक्षा आयुक्त (DSC) तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर में मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। 

वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में श्री पंकज चुघ  के नेतृत्व में रेलवे परिसरों, स्टेशनों एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण, मेंटर महिला एवं बाल सुरक्षा, संरक्षा जागरूकता तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित कार्यों को नई गति मिलने की अपेक्षा है। श्री पंकज चुघ पूर्वोत्तर रेलवे के कमर्चारियों एवं अधिकारीयों में समान्य रूप से लोकप्रिय है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी