प्रथम स्थापना दिवस पर रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की अनूठी पहल
“नमो घाट को गुटखा मुक्त क्षेत्र बनाया जाए” — काशी वासियों से की अपील
वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के प्रथम स्थापना दिवस एवं चार्टर दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने काशीवासियों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान चलाया।
क्लब की ओर से नमो घाट को गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी एवं सिगरेट से मुक्त क्षेत्र बनाए जाने की मांग की गई। क्लब सदस्यों ने काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से भी अपील की कि वे नमो घाट की स्वच्छता, सुंदरता एवं गरिमा बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि नमो घाट काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं आधुनिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के लोकप्रिय सांसद श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ एवं स्वस्थ काशी की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक काशीवासी की जिम्मेदारी है कि वह सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ लएवं नशामुक्त रखने में अपना योगदान दे।
क्लब की ओर से काशीवासियों से अपील की गई—
> “नमो घाट पर गुटखा, पान, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी एवं सिगरेट लेकर न जाएं। नमो घाट को स्वच्छ रखें और काशी की गरिमा बनाए रखें।”
“गुटखा मुक्त नमो घाट — स्वच्छ काशी, स्वस्थ काशी”
क्लब सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नमो घाट पर आने वाले सभी पर्यटक बंधुओं से भी आग्रह किया गया कि वे घाट की स्वच्छता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के गुटखा, तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों का सेवन न करें और न ही उन्हें घाट परिसर में लेकर जाएं।
आधारशिला कार्यक्रम में चला जन-जागरूकता अभियान
इसी क्रम में रोटरी के बहु-मंडलीय कार्यक्रम “आधारशिला” में रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के सदस्यों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर “गुटखा मुक्त नमो घाट” के लिए लोगों से अपील की।
इस अवसर पर रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष 2026-27 रो. ओलायिंका हकीम बाबालोला, रोटरी मंडल 3120 की मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, अंगदान जागरूकता और स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए भी निरंतर कार्य किया जाएगा।
क्लब सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
इस जन-जागरूकता अभियान में क्लब के सदस्यों रो. राजेश कुमार गुप्ता, रो. डॉ. आशीष गुप्ता, रो. संगीता राय, रो. कृष्ण मोहन गुप्ता, रो. विशाल गुप्ता, रो. रूपेश गुप्ता, रो. शालिनी शर्मा, रो. अनिल गुप्ता, रो. विजय सिंह, रो. पंकज सिंह, रो. डॉ. लक्षिता, रो. प्रोफेसर मधु सिंह, रो. अश्विनी सिंह, रो. अनुराज मद्धेशिया, रो. नागेंद्र जायसवाल, रो. जे.पी. मौर्या, रो. धवल कुमार, रो. डॉ. अभिषेक गुप्ता, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. राहुल चौरसिया, रो. दिव्यांक सिंह एवं रो. डॉ. अमित मौर्या की सक्रिय सहभागिता रही।
“स्थापना दिवस नहीं, सेवा संकल्प दिवस”
क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब अपने प्रथम स्थापना दिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाजहित के संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और जिम्मेदार बनाने के लिए भी निरंतर कार्य करना है। आने वाले समय में क्लब द्वारा रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, अंगदान जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे।
रो. राजेश कुमार गुप्ता रो. डॉक्टर आशीष गुप्ता ने कहा—
> “काशी हमारी पहचान है और नमो घाट हमारी जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर नमो घाट को गुटखा एवं तंबाकू मुक्त रखने का संकल्प लें और स्वच्छ काशी, स्वस्थ काशी के सपने को साकार करें।”
उन्होंने काशीवासियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से विशेष आग्रह किया कि नमो घाट पर किसी भी प्रकार का गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी या सिगरेट न लेकर जाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
Comments
Post a Comment