विद्यार्थियों ने नशा न करने एवं लोगों को भी नशे से दूर रखने का लिया संकल्प

जे एन सी यू में नशामुक्त युवा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम भूषण यादव, सहायक आचार्य, समाज कार्य विभाग के मार्गदर्शन में नशामुक्त युवा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सौम्या तिवारी एवं डॉ. रूबी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जेएनसीयू के कुल 89 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सौम्या तिवारी, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने, अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने तथा नशे का सेवन न करने देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. रूबी, सहायक आचार्य, समाज कार्य विभाग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं नशे से बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया। बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वस्थ, जागरूक एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments